राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 के निवासियों के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धि भरा रहा। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत, चन्दर नगर नाला रोड पर स्थित पुल से त्यागी रोड तक भूमिगत किए गए चन्दर नगर नाले का आज भव्य लोकार्पण किया गया। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री खजान दास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर इस परियोजना को जनता को समर्पित किया।

​लोकार्पण के अवसर पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने विधायक खजान दास की प्रशंसा करते हुए कहा, “खजान दास जी एक कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं। वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं से हमें अवगत कराते रहते हैं और इसी सक्रियता का परिणाम है कि आज ₹3.83 करोड़ की लागत से इस नाले का कायाकल्प हुआ है।”

​कैबिनेट मंत्री खजान दास ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व में यह नाला खुला होने के कारण क्षेत्रवासियों को गंदगी, दुर्गंध और जलभराव के कारण होने वाली बीमारियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा

​आरसीसी बॉक्स का निर्माण: नाले को भूमिगत कर ऊपर आरसीसी बॉक्स बनाया गया है।
​नया संपर्क मार्ग: नाले के ऊपर मार्ग निर्माण होने से चन्दर नगर वासियों को आवागमन के लिए एक सुगम मोटर मार्ग मिला है।
​धामी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ‘जनता के द्वार, जनता की सरकार’ के ध्येय के साथ काम कर रही है।

By admin

UPDATE NEWS