पहाड़ के युवा भले ही दूसरे प्रदेशों में अपने रोजगार को लेकर बसें हो, लेकिन पहाड़ की संस्कृति और रीति-रिवाजों को वह हमेशा ही आगे रखते है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सैरमनी में दुनिया भर से सेलिब्रिटी आए हुए हैं। गुजरात के जामनगर में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ पहुंचे हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा सचिन तेंदुलकर रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी कई क्रिकेटरों ने इस प्री वेडिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैवेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी के साथ डांडिया खेलते हुए नजर आए। एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसे उत्तराखंड के लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

ये फोटो भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का है। अनंत अंबानी की शादी में पहुंची साक्षी ने उत्तराखंड का पिछौड़ा और गुलबंद पहना है। ये पहली बार नहीं है, जब साक्षी धोनी उत्तराखंड के लोक परिधान पहने किसी कार्यक्रम में पहुंची हों। साक्षी कई मौको पर ऐसा कर चुकी हैं। वो तमाम त्योहारों में भी उत्तराखंड से जुड़ी तस्वीरें साझा करती है। एक बात तो साफ है दुनिया के सबसे अमीर आदमी के बेटे की शादी में भी पहाड़ी रंग घुल गया है।भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस तीन दिन के फंक्शन में पहुंचना कई लोगों को हैरान कर गया। बेहद पर्सनल लाइफ जीने वाले धोनी भीड़-भाड़ से दूर रहते हैं, लेकिन लगता है कि अंबानी परिवार की चकाचौंध और भव्य आयोजन उन्हें आकर्षित कर गई। पत्नी साक्षी के साथ धोनी ने पूरे इवेंट में जमकर पोज दिए और इस दौरान यह कपल हमेशा- सजा-धजा नजर आया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPDATE NEWS