Govardhan Puja 2022 : उत्‍तराखंड में आज गोवर्धन पूजा की धूम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। सीएम ने पूजा के दौरान उन्‍होंने उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायों की पूजा कर कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है। भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि युवा अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPDATE NEWS