भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा की सदस्यता ली। सीएम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई।

सीएम धामी ने आज बीजेपी के सदस्यता अभियान के तहत भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी के साथ ही संगठन महामंत्री अजय कुमार को सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सतपाल महाराज ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

सदस्यता लेने के बाद सीएम धामी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वोउत्तराखंड में पहले भाजपा सदस्य के रूप में सदस्यता लेने से खुश हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी ही नहीं भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी भी है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी के मूल्य से संचालित होती है। करोड़ों लोगों भाजपा की सदस्यता लेंगे जो पार्टी के सदस्य होंगे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPDATE NEWS