DEVPRAYAG: ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। देवप्रयाग के पास चंडीगढ़ से श्रीनगर जा रही रोड़वेज की बस अचानतक सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार 34 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में कंडक्टर समेत 8 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रही एक रोडवेज बस UK07P –A3138 अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के समीप हाईवे पर पलट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई। 8 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसा होते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची देवप्रयाग पुलिस ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग भर्ती किया गया। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPDATE NEWS